Hollywood: दुनिया के इन टॉप विलेन को कभी भूल नहीं पाएंगे आप
Hollywood: दुनिया के इन टॉप विलेन को कभी भूल नहीं पाएंगे आप
- The Joker
जोकर 2008 में आई फिल्म द डार्क नाइट में दिखाया गया नकारात्मक किरदार था। यह अब तक का सबसे दमदार विलेन का किरदार था जिसने लोगों के बीच तहलका मचा दिया था। इस किरदार के लिए दिवंगत एक्टर हीथ लेजर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवार्ड भी मिला था।
- Voldemort
फिल्म हैरी पॉटर ने लोगो के दिलो में एक अलग ही जगह बनाई है। इस फिल्म में लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट को सबसे बड़ा विलेन दिखाया गया था जिसने अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी और ये किरदार दुनिया के सबसे चर्चित विलेन के किरदारों में से एक है।
- Darth Vader
डार्थ वडेर स्टार वॉर सीरीज का सबसे खतरनाक विलेन है। ये दुनिया का सबसे आइकोनिक विलेन है। जिसने अपने नकारात्मक और दमदार किरदार से लोगो का दिल जीत लिया है। ये फ़िल्मी दुनिया का तीसरा सबसे दमदार किरदार है।
- Magneto
दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से एक एक्समेन में मैग्नेटो के किरदार को कोई नहीं भूल सकता है। इस फिल्म में मैग्नेटो का किरदार सबसे ताकतवर किरदारों में से एक था। जिसे लोगो ने भी काफी पसंद किया था।
- Dr. Hannibal Lecter
1991 में आई फिल्म द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स डॉ हैनिबल लेक्टर के नकारात्मक किरदार को लोगो और क्रिटिक द्वारा सकारात्मक प्रतिकिया मिली थी। इस फिल्म में डॉ हैनिबल लेक्टर का किरदार एक सीरियल किलर का था जो कि काफी दमदार था। इस किरदार को निभाने वाले एक्टर को इस के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड भी मिला था।
Leave a Comment